रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

बिजली विभाग की टीम पर दबंगों का हमला, जेई सहित 2 की हालत गम्भीर

बिजली विभाग की टीम पर दबंगों का हमला, जेई सहित 2 की हालत गम्भीर
ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम सेना में विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों द्वारा हमला कर दिया गया। विभागीय टीम गांव में बकाया बिजली बिल की रिकवरी हेतु कैंप लगाने और बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने गए थे। इस गांव में करीब 534 कनेक्शन हैं जिनमे 476 घरेलू कनेक्शन पर  करीब 3.75 रुपये  बिल बकाया चला आ रहा है। जिसकी रिकवरी के लिये विभागीय टीम गांव में पहुची थी। 
 गांव में लंबे समय से चले आ रहे बकाया को लेकर विभागीय टीम द्वारा कुछ कनेक्शन काटे गए जिसके बाद वहां मौजूद दबंगों ने टीम पर हमला कर दिया । और विद्युत विभाग के जेई कुँवरपाल सिंह और उनकी टीम को गांव के दबंग लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट में जेई कुँवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।  साथ ही उनके साथ गए  टीम के अन्य लोग भी इस मारपीट में घायल हो गए। 
अधिशासी अभियंता वि०वि०ख० गढ़मुक्तेश्वर के०पी०पुरी ने थानाअध्यक्ष सिंभावली को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की माँग की है।
अधिशासी अभियंता के.पी पुरी द्वारा इस मामले में शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि गांव के राशिद पुत्र नूर मोहम्मद, मतलूब पुत्र नजर , मारूफ पुत्र नजर, अकील पुत्र नजर ,नवाब पुत्र मुबारक, आरिफ पुत्र मुबारिक, तालिब पुत्र जमशेद , तस्लीम पुत्र इबरार ,साकिर पुत्र शमशेर और राजीव पुत्र महिपाल सहित 10 से 12 अन्य अज्ञात लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह और उनकी टीम को सरकारी काम करने से रोक कर पहले गाली गलौज की।  देखते ही देखते आरोपियों द्वारा तेजधार हथियार लाठी-डंडों आदि से टीम पर हमला कर दिया गया और अवर अभियंता के सर पर अनेक बार वार किए गए। साथ ही मौके पर मौजूद अन्य टीम के सदस्यों से भी मारपीट कर उनसे विभागीय दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए गए और टीम के सदस्यों से मोबाइल फोन व नगदी आदि भी लूट ली गई।  अचानक हुए इस हमले में गंभीर चोट लगने से अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह और टीम के सदस्य अंकित बेहोश होकर मौके पर गिर गए । जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई पुलिस द्वारा मामले में करीब आधा दर्जन नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।