रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क़ानून

इलाहाबाद हाई कोर्ट से हापुड़ पहुंचे एडमिनिस्ट्रेटिव जज जस्टिस योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव | एक दिन में 1 लाख से अधिक लंबित वादों का हुआ निस्तारण ||

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर 1 लाख से अधिक लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर 1 लाख से अधिक लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से हापुड़ पहुंचे एडमिनिस्ट्रेटिव जज जस्टिस योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने  फीता काटकर लोक अदालत का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद हापुड़ में किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज मलखान सिंह के मार्गदर्शन में सचिव ,डॉ ब्रह्मपाल सिंह (सीजेएम)और राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ रीमा बंसल (एडीजे) के साथ एसिस्टेंट लोक अदालत रवि कुमार (सिविल जज सीनियर डिविजन) ने लोक अदालत का सफल आयोजन किया।

  • कितनी सफल रहा न्याय का त्यौहार 

14 सितंबर को आयोजित इस लोक अदालत में 1 लाख 5 हजार से ज्यादा वादों का निस्तारण हुआ और 8 करोड़ 36 लाख से ज्यादा रूपयो का समायोजन किया गया इस लोक अदालत में कुल निस्तारित वादों की संख्या  1,05,573 रही और समायोजित की गई कुल रकम 8,36,14,8,87 रही। साथ ही परिवार न्यायालय द्वारा 6 दंपत्तियों को सुलह करवाकर खुहाल जीवन हेतु न्यायालय से विदा किया गया।

मंच से संबोधन करते हुए जस्टिस योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लोक अदालत के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए जनपद हापुड़ के न्यायिक अधिकारियों की सराहना की और पारिवारिक मामलों के निस्तारण के लिए परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश डॉक्टर विदुषी सिंह की कार्यशाली को खूब सराहा। साथ ही बैंक संबंधी विवादों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए बैंक अधिकारियों को भी निर्देशित किया। जिसके परिणाम स्वरूप इस लोक अदालत में लाखो  वादों का निस्तारण एक दिन मे संभव हो सका।