शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तराखंड

केदारनाथ में लैंड स्लाइड की चपेट में आए हापुड से गए 4 भाई , परिवार में छाया मातम

विपिन अपने भाई अतुल , मौसी के बेटे केशव और चाचा के बेटे राजू के साथ 26 जुलाई को चार धाम यात्रा पर बाइक से निकले थे। 2 जुलाई को केदारनाथ से लौटते समय अचानक हुए लैंड स्लाइड की चपेट में आने से अतुल और केशव बाल बाल बच गए ,लेकिन विपिन और राजू लैंड स्लाइड की चपेट में आकर गंगा जी के तेज बहाव में बह गए।

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA: बरसात का मौसम एक बार फिर आफत बन कर टूट पड़ा है। जहां देश में जगह-जगह भारी बारिश से जनता त्रस्त है वही दूसरी ओर पहाड़ दरक कर बिखरते नजर आ रहे हैं। नदिया उफान पर है और तटीय क्षेत्रों में लोग अपने आशियाने छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जा रहे है। जनपद हापुड़ से चार धाम यात्रा पर निकले 4 चार भाइयों के लैंड स्लाइड की चपेट में आने की खबर ने परिवार को गमजदा कर दिया है।

दरअसल हापुड के गांव मलकपुर के रहने वाले विपिन अपने भाई अतुल , मौसी के बेटे केशव और चाचा के बेटे राजू के साथ 26 जुलाई को चार धाम यात्रा पर बाइक से निकले थे। 2 जुलाई को केदारनाथ से लौटते समय अचानक हुए लैंड स्लाइड की चपेट में आने से अतुल और केशव बाल बाल बच गए ,लेकिन विपिन और राजू लैंड स्लाइड की चपेट में आकर गंगा जी के तेज बहाव में बह गए।

मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है जिसमे राजू का शव बरामद हो गया है जो मेरठ जनपद के लावड़ गांव का रहने वाला था, तो वही हापुड़ के रहने वाले विपिन का अब तक कोई पता नहीं लगा है जिसकी तलाश जारी है विपिन का सगा भाई अतुल और मौसी का बेटा केशव इस हादसे में बाल बाल बच गए। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी गमजदा है। 


 लापता 20 वर्षीय विपिन को अभी सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढा जा रहा है और मृतक 24 वर्षीय राजू के शव को लेने के लिय परिजन उत्तराखंड के लिए पहुंच चुके है मृतक राजू जनपद मेरठ के लवण गांव का रहने वाला है। बाकी तीन भाई अतुल, केशव और विपिन जनपद हापुड़ के मलकपुर गांव के रहने वाले हैं।