शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
देश-विदेश

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयरइंडिया का प्लेन क्रेश, रिहायशी इलाके में गिरा विमान , 242 यात्री थे सवार देखिए लाइव वीडियो

ब्यूरो रिपोर्ट- News Flash INDIA : गुजरात के अहमदाबाद से बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है जहां एयरइंडिया का प्लेन टेकऑफ़ के दौरान हादसे का शिकार हुआ है। अब मिलीं जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब तक करीब 40 शवों को घटना स्थल से निकाला गया है

ताजा अपडेट के अनुसार 170 लोगों की मौत की पुष्टि स्थानीय प्रशासन द्वारा कर दी गई है 

हादसा गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है। एयरलाइन द्वारा बताया जा रहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वंदे भारत ट्रेन से लोगों को निकलने की घोषणा की गई है। 

एयरलाइन द्वारा इस हादसे से को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1800- 5691- 444 जारी किया गया है

अब तक मिली जानकारी फ्लाइट टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण नीचे जाने लगी और रिहायशी इलाके में जा गिरी। इस फ्लाइट के अंदर 12 क्रू मेंबर मौजूद थे और 200 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है यात्रियों की वास्तविक संख्या का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है 25 यात्रियों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरपोर्ट से आने जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है एयरपोर्ट की दीवार से टकराने के बाद प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। विमान में उड़ान भरने के बाद करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय की थी जो एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर हादसे का शिकार हो गया। जिस इमारत से यह विमान टकराया उस मे मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल बना हुआ है हादसे के समय वहां मौजूद लोग खाना खा रहे थे तभी यह विमान हादसा हो गया 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस विमान की सीट नंबर 12 पर बैठे थे । विमान में 217 व्यस्क, 11 बच्चे , 2 नवजात बच्चे मौजूद थे