शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
देश-विदेश

Petrol Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, पैनिक में लोग

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, पैनिक में लोग

पश्चिम एशिया संकट का असर: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, पैनिक में लोग

​नई दिल्ली/हापुड़: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति में आई बाधाओं का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में ईंधन की कीमतों में ₹3 से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

​नई दरों का विश्लेषण

मिली जानकारी के अनुसार , ​दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो वृद्धि हुई है, उसका विवरण इस प्रकार है:

ईंधन का प्रकार

पुरानी दर (₹/लीटर)

नई दर (₹/लीटर)

वृद्धि (₹)

नियमित पेट्रोल

₹94.77

₹97.91

+₹3.14

प्रीमियम पेट्रोल

₹102 - ₹104

₹105.14 - ₹107.14

+₹3.14

डीजल

₹87.67

₹90.78

+₹3.11

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी इस मूल्य वृद्धि के मुख्य कारण हैं।

​सिंभावली: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियाँ

​कीमतों में उछाल की खबर फैलते ही आम जनता के बीच 'पैनिक' (घबराहट) की स्थिति देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र से चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं।

  • ​बोतलों में पेट्रोल की बिक्री: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग अपनी गाड़ियों में तेल भरवाने के साथ-साथ प्लास्टिक की बोतलों में भी पेट्रोल लेकर जा रहे हैं।
  • ​सुरक्षा का खतरा: ज्वलनशील पदार्थ को प्लास्टिक की बोतलों में खुलेआम ले जाना एक बड़े हादसे को दावत दे सकता है, बावजूद इसके पेट्रोल पंप कर्मचारी और उपभोक्ता सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते नजर आए।
  • ​लंबी कतारें: लोग इस आशंका में कि कीमतें और न बढ़ जाएं, रात से ही पंपों पर कतार लगा कर अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवाते दिखे।

​महंगाई की बढ़ेगी मार

​जानकारों का मानना है कि डीजल की कीमतों में ₹3.11 की वृद्धि से माल ढुलाई महंगी होगी, जिसका सीधा असर सब्जियों, फलों और रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में आम आदमी को दोहरी महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।