रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
लोकल न्यूज़

वंदे भारत ट्रेन को लेकर खुशखबरी , हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

वंदे भारत ट्रेन को लेकर खुशखबरी , हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

स्पेशल रिपोर्ट - News Flash INDIA: 

  • हापुड़ के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए पूर्व सांसद सक्रिय , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात 

जनपद हापुड़ में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए तमाम जनप्रतिनिधि प्रयासरत हैं जिसमें चाहे वर्तमान सांसद अरुण गोविल हो या विधायक विजयपाल आढ़ती, सभी जनपद के विकास और प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में हापुड़ मेरठ लोक सभा सीट से सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल भी जनपद की प्रगति की रफ्तार बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं जिनके द्वारा हापुड़ के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा जनपद हापुड़ से दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।

 

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 16 जून सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जनपद हापुड़ में वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बनाए जाने को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री के इलेक्ट्रॉनिक निकेतन सीजीओ कांप्लेक्स स्थित कार्यालय पर जाकर रेल मंत्री से मुलाकात की, जनपद हापुड़ की उपयोगिता प्रदेश और देश की राजधानी के लिए बताते हुए उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि जिला मुख्यालय होने के साथ ही जनपद हापुड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण नगर है इस संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने रेल मंत्री से जनपद हापुड़ में वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बनाए जाने की घोषणा करने की मांग की।

 इस संबंध में रेल मंत्री द्वारा भी पूर्व सांसद को आश्वासन दिया गया। जनहित की इस मांग पर रेल मंत्री द्वारा भी सहमति जताई गई और इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि जल्दी ही हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को स्टॉपेज मिल जाएगा 

 रेल मंत्री के हवाले से यह बात की साझा की गई है कि मेरठ से लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी तक बढ़ाए जाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ राजीव अग्रवाल भी चर्चा का हिस्सा रहे। यह उम्मीद की जा सकती है कि जल्द वंदे भारत ट्रेन का लाभ हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रियों को जल्द मिल सकेगा