रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
लोकल न्यूज़

हाफिजपुर पुलिस की अनूठी पहल: बिना हेलमेट चल रहे जरूरतमंदों को बांटे मुफ्त हेलमेट

हाफिजपुर पुलिस की अनूठी पहल: बिना हेलमेट चल रहे जरूरतमंदों को बांटे मुफ्त हेलमेट

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA- नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी हाफिजपुर, प्रवीण कुमार ने NHAI कर्मचारियों के साथ मिलकर एक सराहनीय अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत पुलिस ने सड़क पर बिना हेलमेट के चल रहे मोटरसाइकिल सवारों को रोका, लेकिन इस बार उनका मकसद चालान काटना नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। विशेष रूप से गरीब और मजदूर वर्ग के लोग, जो आर्थिक तंगी के कारण हेलमेट नहीं खरीद पा रहे थे, उन्हें पुलिस द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।


​हेलमेट वितरण के दौरान थाना प्रभारी ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान और कानूनी कार्रवाई से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह एक जीवन रक्षक कवच है जो किसी भी अप्रिय घटना के समय गंभीर चोटों से बचा सकता है।

पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि इस पहल ने न केवल नियमों का पालन करने का संदेश दिया बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को भी मजबूत किया है।