शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
ख़ास ख़बरें

अमित गोयल को मिली प्रधान पद की जिम्मेदारी, संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अमित गोयल को मिली प्रधान पद की जिम्मेदारी, संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

News Flash INDIA: वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ इकाई द्वारा दायित्व परिवर्तन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा संगठन के सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अमित गोयल को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है।

 बैठक का आयोजन अजय बंसल केमिकल वालों के निवास भगवती गंज किया गया ।बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रधान पदम गर्ग जी द्वारा की गई। बैठक में रुद्रपुर से आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद जी द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

जिसमे संगठन द्वारा वनवासी जनजाति क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में विवेकानंद हेल्थ सोसायटी के हॉस्पिटल, शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज के बच्चों के छात्रावास व ट्यूशन सेंटर, आर्थिक स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे सेंटर की जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद जी, जिला प्रचारक संघ विवेक जी व हापुड़ इकाई के सदस्यों की उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें अमित गोयल (प्रधान), विजय मित्तल (उप प्रधान) आशुतोष रस्तोगी (महामंत्री), अमित गुप्ता (मंत्री), विकास कालरा (कोषाध्यक्ष), मुकुल वार्ष्णेय (मीडिया प्रभारी/प्रचार प्रमुख) को पद की जिम्मेदारी सौंपी गई