रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क़ानून

इलाहाबाद हाइकोर्ट में हड़ताल को लेकर बार की मीटिंग , अध्यक्ष अनिल तिवारी ने साझा की जानकारी

इलाहाबाद हाइकोर्ट में हड़ताल को लेकर बार की मीटिंग , अध्यक्ष अनिल तिवारी ने साझा की जानकारी

News Flash INDIA: (Special Report):

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आज जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की मीटिंग हुई। मीटिंग में 5 दिनों से चल रही हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने लाइब्रेरी हॉल में कार्यकारणी की बैठक में अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में निर्णय लेते हुए हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। बार अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ते हुए 26 और 27 अप्रैल को प्रयागराज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के सभी हाई कोर्ट ओर बार काउंसिल के अध्यक्ष महासचिव और कानून विद शामिल होंगे। 26 ,27 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस नेशनल कांफ्रेंस में ज्यूडिशल अकाउंटेबिलिटी और ट्रांसपेरेंसी के विषय पर चर्चा की जाएगी। 

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्य उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद बार एसोसिएशन की फिर से बैठक आयोजित होगी इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। हाल अब हाई कोर्ट में काम होगा और अधिवक्ता कार्य बहिष्कार नहीं करेंगे।