शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
ख़ास ख़बरें

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गली गली में हरिनाम सेवा करते निकल रही प्रभात फेरी, भावविभोर हुए श्रद्धालु

जगन्नाथ रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गली गली में हरिनाम सेवा करते निकल रही प्रभात फेरी, भावविभोर हुए श्रद्धालु

ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA)- जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा जनपद हापुड़ में 29 जून दिन रविवार को निकलेगी, रथ यात्रा से पहले हापुड़ की गली गली में हरिनाम का प्रचार करते हुए श्रद्धालु जनपद में प्रभात फेरी निकल रहे हैं

प्रभात फेरी का आयोजन भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा किया गया है जिसमें रविवार 22 जून से शनिवार 28 जून तक जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकालते हुए भगवान जगन्नाथ के जयकारे और भजन कीर्तन किया जा रहा है प्रभात फेरी में  भक्त भक्तिभाव से विभोर होकर भगवान के भजनों पर झूमते हुए नजर आए।

सोमवार की सुबह 5:00 से भगवान जगन्नाथ जी की प्रभात फेरी पथवारी मंदिर से प्रारंभ होकर जवाहर गंज, आर्यनगर, राधापुरी, रेलवे रोड पर तारमिल कालोनी में विश्राम हुई ।जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान के भजनों का आनंद उठाया 

दिनांक 22 जून से शाम के समय 6 से 9 बजे तक लक्ष्मीनारायण मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें नंदगांव से पधारे श्री कान्हा गोस्वामी जी ने राधारानी और श्रीकृष्ण के भजनों के साथ-साथ श्री कृष्ण कथा प्रसंगों की महिमा का वर्णन किया ।

मंगलवार को प्रातः प्रभात फेरी बालाजी मंदिर, कांति की धर्मशाला से प्रारंभ होकर टैगोर स्कूल, भगवान पुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड होते हुवे नवज्योति कॉलोनी में विश्राम होगी और शाम को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में संकीर्तन रस धारा का आयोजन होगा ।

उत्सव में हरिओम अग्रवाल, रतनलाल, राजेश, गोपाल शर्मा, संजय गुप्ता, संजीव, गोपाल, सुशील गोयल, दीपांशु, विपिन, नरेंद्र, संजय, अजय, सौरभ सर्राफ सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।