शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
दिल्ली-एनसीआर

Modi 3-0 Cabinet 2024 : मोदी 3-O की टीम ने ग्रहण की शपथ, जानिए किस किस को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

Modi 3-0 Cabinet 2024 : मोदी 3-O की टीम ने ग्रहण की शपथ, जानिए किस किस को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA-  रविवार 9 जून को मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की। सरकार के कुल 72 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मोदी 3.O के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत तय समय पर 7 बजकर 15 मिनट पर हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह में कुल 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

  • मोदी 3.O कैबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह। 

सबसे पहले प्रधानमंत्री पद के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने 7 बजकर 23 मिनट पर शपथ ली। इसके बाद मोदी सरकार की कैबिनेट मंत्री के तौर पर सबसे पहले राजनाथ सिंह ने शपथ ली।  जिनके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी, जे०पी० नड्डा , शिवराज सिंह चौहान,  निर्मला सीतारमण , सुब्रमण्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर , जेडीएस से एच.डी. कुमारस्वामी, पीयूष वेदप्रकाश गोयल, धर्मेंद्र प्रधान , जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डाक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक,

टीडीपी से के. येरेन राम मोहन नायडू , प्रहलाद जोशी , उड़ीसा से जुएल उरांव , बिहार से गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य माधवराज सिंधिया,  भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, झारखंड से श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, किरन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, गुजरात से डॉक्टर मनसुख मांडविया, गंगापुरम किशन रेड्डी, बिहार से एल.जे.पी. (R) से चिराग पासवान, सी.आर पाटिल ने शपथ ली। 

  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद पर इन चेहरों को मिला मौका।

 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद के लिए सबसे पहले राव इंद्रजीत सिंह ने शपथ ली, जिनके बार डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल ,महाराष्ट्र बुलढाणा से शिवसेना शिंदे गुट से प्रतापराव गणपतराव जाधव , आर.एल.डी. प्रमुख जयंत चौधरी ने शपथ ली।

  • ये बने मोदी 3.O के राज्य मंत्री ।

जिनके बाद राज्य मंत्री के तौर पर जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, कुर्मी समाज के पंकज चौधरी, हरियाणा के फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से वी. सोमन्ना, डॉ० पी चंद्रशेखर पेम्मासानी , आगरा से एसपी सिंह बघेल, बैंगलोर नार्थ से शोभा करंदलाजे, राजपूत समाज से कीर्तिवर्धन सिंह , ओबीसी लोधी समाज से बी.एल वर्मा, मतुआ समाज से शांतनु ठाकुर, केरल राज्य में बीजेपी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी, तमिलनाडु से डॉ एल. मुर्गन , 

उत्तराखंड से अजय टम्टा, तेलंगाना से बंडी संजय कुमार, पासी समाज से कमलेश पासवान, राजस्थान से भागीरथ चौधरी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, झारखंड रांची से संजय सेठ, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए और 20 हजार वोट से चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू , मध्यप्रदेश से बैतूल से दुर्गादास उईके, महाराष्ट्र रक्षा निखिल खडसे , पश्चिम बंगाल से सुकांता मजूमदार , मध्य प्रदेश से आदिवासी वर्ग से सावत्री ठाकुर , छत्तीसगढ़ से तोखन साहू, बिहार के निषाद समाज से डॉ राज भूषण चौधरी , 

आंध्र प्रदेश से भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा , दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा , निमुबेन बभानिया, पुणे से चुनाव जीतने वाले मराठा समाज से मुरलीधर मोहन, केरल राज्य से ईसाई धर्म से जार्ज कुरियन और अन्त में असम राज्य से पबित्रा मार्गरिटा ने शपथ ली।