शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

SBI में नकली नोट मिलने पर हड़कंप, मैनेजर सहित स्टाफ पर एफआईआर दर्ज

Fake notes in SBI

SBI में नकली नोट मिलने पर हड़कंप, मैनेजर सहित स्टाफ पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट : NEWS FLASH INDIA: उत्तर प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से नकली नोट मिलने से हड़कंप मचा है । जिसको लेकर आरबीआई द्वारा बैंक मैनेजर सहित बैंक स्टाफ के खिलाफ पुलिस में कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कराया गया है। 

नोट - ऐसे मामलो को ध्यान में रखते हुए बैंक और एटीएम आदि से धन निकलते समय लोगो को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है ।

भारतीय स्टेट बैंक की फतेहपुर ब्रांच के करेंसी चेस्ट से जाली नोटों को आरबीआई के पास भेजा गया था जो RBI द्वारा करेंसी की जांच के दौरान पकड़ में आ गए। नकली नोट पकड़े जाने पर आरबीआई द्वारा कार्रवाई की गई है RBI को यह जाली नोट मार्च 2024 के रिकॉर्ड के अनुसार भेजे गए थे । जिस पर कार्यवाही करते हुए एनसीआरबी की साइट पर भी रिकॉर्ड दर्ज कराया गया है ।

भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के दावा अनुभाग के प्रबंधक आई०पी०एस गहलोत द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में करते हुए भारतीय स्टेट बैंक फतेहपुर के अधिकारी और कर्मचारी आदि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। कार्यवाही हेतु एसपी फतेहपुर को पत्र भेज कर जाली नोट पकड़े जाने के मामले में कार्यवाही की गई थी।

जिस पर फतेहपुर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस ने इस मामले में IPC 489-A, 489-B ,  489-C, 489-D, 489E की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है।