शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
देश-विदेश

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग , हमलावर मौके पर ढेर

Donald Trump Assassination Attempt

Special Report : News Flash INDIA- Donald Trump Assassination Attempt : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी सभा की दौरान जानलेवा हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय हुआ जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो शूटरों ने ट्रंप पर फायरिंग की।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विसिस के सुरक्षा कर्मियों ने उनको बचाते हुए मौके पर ही हमलावर को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक शूटर लोगों की भीड़ में मौजूद था तो वहीं दुसरा शूटर सभा स्थल से कुछ दूरी पर एक बिल्डिंग के ऊपर छुपा हुआ था दोनो ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए।

एक शूटर ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को सर में गोली मारने का प्रयास किया लेकिन उसका निशाना थोड़ा चूक गया और गोली ट्रंप के कान पर लगी ,और कान से खून आता देख ट्रंप चुनावी सभा के मंच से नीचे बैठ गए और सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए शूटर को मौके पर ढेर कर दिया। इस पूरी घटना का लाइव प्रसारण अमेरिकी मीडिया पर हुआ।

 

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभा कर रहे थे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका में 5 नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने प्रस्तावित हैं अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चुक के चलते दो हमलावर उन पर हमला करने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि एक हमलावर लोगों की भीड़ में मौजूद था और दूसरा सभा स्थल से कुछ दूरी पर किसी बिल्डिंग पर घात लगाकर बैठा था एक्सपर्ट की माने तो इस पूरे हमले को एक साजिश और प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। जिसमे ट्रंप की हत्या करने की मंशा जाहिर हो रही हैं।

गोली लगने के बाद ट्रंप के चेहरे और कान पर खून आ गया।  ट्रंप ने घटना स्थल से रेस्क्यू करने के दौरान WE WILL WIN का नारा लगाते हुए अपने हाथ उठाकर साहस का परिचय दिया, यह तस्वीर अमेरिकी इतिहास की यादगार तस्वीर बन गई है ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है देखिए पूरा घटना क्रम

  • US सीक्रेट सर्विस ने हमले को लेकर दी जानकारी 

युवा सीक्रेट सर्विस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:15 पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित चुनावी सभा पर सभा स्थल से कुछ दूरी पर किसी ऊंचे स्थान से कई गोलियां चलाई गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप को बचाते हुए मौके से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया । हमले में हुई फायरिंग के दौरान कई अन्य लोग घायल हुए तो 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और वीपी कमला हैरिस दोनो ने प्रकार की हिंसा की निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

  • हमले की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा

कि मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।