शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

Hapur : मुरादाबाद से आया चोर कार चुराने को , फिर ये हुआ

Thief Cought in CCTV

Hapur : मुरादाबाद से आया चोर कार चुराने को , फिर ये हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA -  जनपद हापुड में बीते कुछ महीनो से चोरी की वारदातो में लगातार वृद्धि होती जा रही है। चोरों को न तो दिन रात से कोई फर्क पड़ रहा है और न ही अपराधियों को हापुड पुलिस का कोई डर है जो बेहद आराम से चोरी आदि अपराधो को खुले आम बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला हापुड कोतवाली क्षेत्र से है जहा एक घर को कुछ दिन पहले ही अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था और लाखो का सामान चोरी कर आराम से फरार हो गए थे तो वहीं कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेणी गंज में चोर की करतूत ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

सिगरेट पीकर कानून को ठेंगा दिखा फरार हुआ चोर

इस चोर ने सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाते हुए बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह भी है कि इस शातिर चोर ने चोरी करने के बाद शिवा ढाबे पर खाना खाया और फिर सिगरेट पीने के बाद बड़े आराम से जनपद हापुड से फरार हो गया और मुरादाबाद जा पहुंचा। 

हापुड कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेणी गंज निवासी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी एक्टिवा स्कूटी को घर के बाहर पार्क किया था जिसका नंबर UP 14AY 9406 है

दिनांक 3 जून 2024 को रात करीब 1:50 पर को चोरी हो गई। लेकिन स्कूटी में GPS SYSTEM लगा हुआ था जिससे उन्हें अपनी स्कूटी की लोकेशन पता चलती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी चोरी करने के बाद चोर के शिवा ढाबा पर पहुंचा और उसने काफी देर वहा रुककर पेटपूजा की , ओर फिर सिगरेट पीने के बाद वहां से निकल गया ।

जिसके बाद वह रास्ते में करीब 3 घंटे और रुका । पीड़ित को GPS  की मदद से यह पता लगा कि चोर उनकी स्कूटी चुराकर मुरादाबाद ले गया।

कार चोरी करने के इरादे से आया था चोर

यह जानकारी भी सामने आई कि इस चोर ने स्कूटी चुराने से पहले वहां मौजूद कई गाड़ियों पर अपना दाव आजमाया था,  पर वह उनके लोक नही तोड़ सका जिसके बाद वह वहां मौजूद स्कूटी को चोरी कर कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस इस चोर की तलाश कर रही है।