शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा की मौत के बाद देश भर के डॉक्टरों में भारी रोष , कड़ी कार्यवाही की तैयारी में सरकार

महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा की मौत के बाद देश भर के डॉक्टरों में भारी रोष , कड़ी कार्यवाही की तैयारी में सरकार

ब्यूरो रिपोर्ट :(NEWS FLASH INDIA)- 

डॉ अर्चना शर्मा की मौत ने पूरे देश भर के डॉक्टरों भारी रोष पैदा कर दिया है। देश भर के डॉक्टरों ने इस मामले में अपना कड़ा विरोध जाहिर किया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह की तस्वीरें सामने आ रही है जिनमें डॉ अर्चना शर्मा की मौत के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड जीरो तक लोगों में भारी गुस्सा जाहिर किया जा रहा है 

क्या कर रही  है सरकार ?

डॉ अर्चना शर्मा के पास से मिले कथित सुसाइड नोट ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी है मुख्यमंत्री द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में दौसा के लालसोट में महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या के मामले में दौसा जिले के एसपी श्री अनिल कुमार को हटाने, लालसोट एसएचओ को निलंबित करने तथा वृत्ताधिकारी को एपीओ करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव मामले की प्रशासनिक जांच करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटना में महिला चिकित्सक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए । 
इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, आवश्यक सुझाव देने हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।इस कमेटी में शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा, पुलिस व विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा चिकित्सक शामिल होंगे।

Read Full Details

https://www.newsflashindia.co.in/Painful-News-Of-A-lady-Doctor-Suicide

बेगुनाही साबित करने के लिये डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपनी बेगुनाही का दर्द

See Complete Details 
By NISHANK SHARMA
       News Flash INDIA