शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

हापुड में कपड़ा रंगाई के कारखाने में जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा , अब तक 2 की मौत

हापुड में कपड़ा रंगाई के कारखाने में जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा , अब तक 2 की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA) :  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में टैक्सटाइल इंडस्ट्री के रूप में अपनी पहचान रखने वाले पिलखुवा क्षेत्र में लापरवाही अक्सर लोगों के लिए जानलेवा बनती रहती है।
ताजा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित कपड़ा रंगाई व छपाई के कारखाने से सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में जहां कपड़े पर रंग की छपाई करने के बाद उसकी धुलाई की जानी थी । जिसको लिए कपड़ो को एक केमिकल के पानी मे डालकर धोया जाना था इसी दौरान केमिकल से निकली जहरीली गैस से वहाँ काम कर रहे 2 लोग इसकी चपेट में आ गए। कारखाने में बिना सुरक्षा मानकों के काम किया जा रहा था । जिसके चलते  केमिकल से निकली हुई गैस के दिमाग में चढ़ने से काम कर रहे 2 लोगो की मौत हो गयी ।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सगे भाई थे जिनको इस कारखाने ने मौत की नींद सुला दिया। एक परिवार के दो चिराग बुझने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं बताया जा रहा है कि यह कपड़ा रंगाई का कारखाना जयभगवान के नाम से चलाया जा रहा था। जहां कपड़े पर रंग चढ़ाने के बाद उसकी धुलाई के दौरान केमिकल से निलकी गैस दोनों भाइयों के दिमाग में चल गई और कुछ ही देर में दोनों सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष की बताई जा रही है जो पिलखुआ क्षेत्र के ही स्थानीय निवासी हैं। जहां एक और कपड़े पर रंग चढ़ाने वाले कारखाने में एक परिवार के दो चिरागों की जिंदगी को बेरंग कर दिया है तो वही कारखाने के स्वामी द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है । फिलहाल स्थानीय पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।