शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

हापुड में रविवार को किस तरह उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, CCTV फुटेज ने खोले राज

ब्यूरो रिपोर्ट:( NEWS FLASH INDIA)- पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हापुड में बीते रविवार 2 जुलाई को दो समुदायों के पक्षों में हुए उपद्रव और पथराव की CCTV फुटेज सामने आने के बाद इस पूरे विवाद को करने वालो के चेहरे बेनकाब हो गए है हाथो में लाठी डंडे और पत्थर लेकर उपद्रव और पथराव करते काफी संख्या में उपद्रवी मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए ।

इन सभी फुटेज के आधार पर हापुड पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उन पर कार्यवाही कर रही है इस मामले में पुलिस द्वारा दो एफ आई आर दर्ज की गई है इसमें पहली F.I.R. पीड़ित महिला की तरफ से दर्ज की गई तो वहीं दूसरी F.I.R. पुलिस द्वारा ही दर्ज की गई है साथ ही पुलिस ने उपद्रव करने वाले चार अभियुक्तों की वांटेड लिस्ट जारी करते हुए उन पर 10 - 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

पहला मुकदमा पीड़ित महिला की तहरीर पर दर्ज किया गया, जो 10 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध है तो वही दूसरा मुकदमा कल शाम पुलिस द्वारा स्वयं दर्ज किया गया। जिसमें 20 लोग नामजद करते हुए 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है