शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
दिल्ली-एनसीआर

Attack on CM Rekha : दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान अज्ञात युवक द्वारा हमला किया गया है, सीएम रेखा गुप्ता अपने सिविल लाइन स्थित आधिकारिक आवास पर जनसुनवाई कर रही थी

Attack on CM Rekha : दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला,  आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान 41 वर्षीय युवक द्वारा हमला करने की खबर आ रही है । लोगों की जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने के दौरान एक युवक ने अचानक उन पर हमले की कोशिश की।  इस हमले में रेखा गुप्ता को सर में  हल्की चोट आई है। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा उनको हमले से बचा लिया गया है

  • CM रेखा गुप्ता दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रही थी

CM रेखा गुप्ता दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रही थी। सिविल लाइन स्थित आधिकारिक आवास पर हुए इस हमले को लेकर बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी साझा की है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। और पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है इसके साथ ही जनसुनवाई में मौजूद सभी लोगों को भी वहां सुरक्षा के मध्य नजर रोक लिया गया है। और किसी को भी आवास परिसर से बाहर जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है। पूरे मामले के फिलहाल दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर भी जांच की जा रही है। हमला करने वाले की मंशा क्या थी और आरोपी द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम क्यों दिया गया। इसका खुलासा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के बाद ही कुछ समय में हो सकेगा। 

यह जानकारी भी सामने आई है कि हमलावर द्वारा गाली गलौज करते हुए आक्रामक होकर हमला करने की कोशिश की गई जिसको सुरक्षाकर्मियों ने ना काम कर दिया।

  • गुजरात निवासी आरोपी ने किया हमला , आरोपी की हुई पहचान

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले को लेकर जानकारी दी है कि करीब 41 वर्षीय एक युवक राजेश भाई खिमजी द्वारा जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को पहले एप्लीकेशन दी गई और इसी दौरान एप्लीकेशन देते ही आरोपी युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनको मारने की कोशिश करते हुए उसने धक्कामुक्की की। इसी दौरान सीएम रेखा के सर में हल्की चोट आई है। डॉक्टरों द्वारा उनको उपचार दिया जा रहा है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। आरोपी की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है आरोपी का नाम 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी के रूप में हुई है आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है ।