शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
राजनीति

हापुड विधायक विजयपाल आढ़ती ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

हापुड विधायक विजयपाल आढ़ती ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट:(NEWS FLASH INDIA)- जनपद हापुड़ के सदर विधायक विजय पाल आढ़ती आज उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे।

लखनऊ स्थित इस आवास पर उप मुख्यमंत्री के साथ सदर विधायक विजयपाल द्वारा उन्हें नए कार्यभार और नई जिम्मेदारियों को लेकर शुभकामनाएं दी गई साथ ही सदर विधायक द्वारा जनपद हापुड़ के विकास को लेकर और समस्याओं के त्वरित निदान हेतु भी उप मुख्यमंत्री से वार्ता की गई ।

विधायक विजयपाल द्वारा आने वाले 5 वर्षों के कार्यकाल में जनपद हापुड़ को नए विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ाने का रोड मैप उप मुख्यमंत्री के सामने रखा गया साथ ही उपमुख्यमंत्री ने भी उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है आपको बता दें कि विजयपाल आढ़ती अपने पहले कार्यकाल में  जनता की सेवा कर अपनी बेदाग छवि को जनता के सामने साबित करने में सफल रहे। जो अब अपने दूसरे कार्यकाल में  शिक्षा ,स्वास्थ्य ,खेलकूद, भ्रष्टाचार और अपराध रोकने की नीतियों पर काम करने का रोड मैप तैयार कर चुके है।

इस मुलाकात को लेकर उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि आवास पर हापुड़ सदर विधायक श्री विजयपाल आढ़ती जी एवं सहारनपुर के गंगोह से माननीय विधायक श्री कीरत सिंह जी से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं दीं।