शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

VIDEO : मुस्लिम स्कॉलर की योगी आदित्यनाथ से मांग ,बस कर दो ये 5 काम

रिपोर्ट :अमित कुमार रस्तोगी - बिजनौर:(News Flash INDIA)  योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही समाज के हर तबके से योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है इसी बीच मुस्लिम समुदाय को लेकर एक आम धारणा के उलट इस बात से विपक्षी दलों को परेशानी जरूर हो सकती है तो वहीं यह भारत देश के सुनहरे भविष्य को लेकर एक अच्छा संकेत जरूर दे रही है।

देखिए यह पूरी खास रिपोर्ट

Kindly Subscribe Us On YouTube - Click Here

दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों को देश के प्रसिद्ध मुस्लिम स्कालर ,मौलाना डाक्टर फुरकान मेहरबान अली अल मदनी द्वारा शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश दिया गया है।   मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के पिछले शासन काल में  बेहतर कानून व्यवस्था, गरीबों को फ्री अनाज और आवास ,सूबे में बेहतर बिजली व्यवस्था के साथ साथ किसानों को सहूलियत देने की वजह से सरकार को जनता ने फिर चुना है। शुभकामनाएं देते हुए  मौलाना डाक्टर फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने  योगी आदित्यनाथ को कुछ सुझाव भी दिये है।
 गौरतलब है कि प्रसिद्ध राष्ट्रवादी इस्लामिक शिक्षाविद मौलाना  डा.फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने पिछले तीस सालों में देश और विदेश में रह कर तीन सौ से ज्यादा किताबें लिखी है। हजारों युवाओं को दीनी दुनियावी तालीम देने के लिये मौलाना फुरकान मेहरबान अली अल मदनी  कई मदरसो का संचालन कर रहे है। 
दुनिया भर के इस्लामिक उलेमाओं के हवाले से और कुरान की रोशनी  के मद्देनजर ट्रिपल तलाक पर दो पुस्तकें भी लिखी है। जो बेहद चर्चित है। इन किताबों में दुनिया भर के  250 से ज्यादा उलेमाओं के फतबे शामिल है। पिछले 30 सालों से विभिन्न मसलो पर फतबे दे रहे  मौलाना डाक्टर फुरकान मेहरबान अली अल मदनी का मानना है कि तीन तलाक कानून की वजह से बडी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया है।