शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

हापुड में शराब का नशा दोस्ती पर पड़ा भारी, दोस्त ही बन बैठे हत्यारे

ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात में पुलिस को भी हैरान कर दिया। जहां 3 दिन से लापता एक युवक का शव पुलिस द्वारा एक गड्ढे से बरामद किया गया जिसको गड्ढे से कई टुकड़ों में बरामद किया गया।  इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है जिन पर पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना निवासी इरफान टोल प्लाजा पर फ़ास्ट टैग बनाने का कार्य करता था। लेकिन पिछले 3 दिनों से यह लापता था। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा गांव के ही 2 युवकों पर इरफान को अगवा करने का आरोप लगाया गया था इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था और इरफान की गुमशुदगी के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई । पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए मृतक के शव की जानकारी पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हाफिजपुर  के कुराना टोल प्लाजा के पास एक कैंटीन के पीछे से इरफान का शव बरामद कर लिया। शव करीब 10  फीट  गहरे गड्ढे के नीचे अलग-अलग टुकड़ों में दफन किया गया था । पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढे को खोद कर शव को बाहर निकाला है।
बताया जा रहा है कि 18 मार्च होली के दिन मृतक अपने दोस्तों के  साथ था पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि पहले हमने शराब पी थी । इसी दौरान उन्हें इरफान के पास मकान बेचकर मिले लाखों रुपए होने की बात पता चली । मृतक इरफान का अपने दोनों दोस्तों से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है आरोपियों ने इरफान को मारकर उसके शरीर के कई टुकड़े कर अपने ऑफिस के सामने गड्ढा खोदकर दबा दिए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अलग-अलग टुकड़ों में बरामद कर लिया है और दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।