कांग्रेस के दोहरे चरित्र की काली कहानी , क्या भारत देश के लिये कांग्रेस हानिकारक है।

ब्यूरो रिपोर्ट:(NEWS FLASH INDIA) - देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी "इंडियन नेशनल कांग्रेस" जिससे ,अब लोगों का विश्वास लगभग समाप्त हो चुका है।
 देश का एक बड़ा हिस्सा जो कभी कांग्रेस का समर्थक हुआ करता था , आज वह भी पार्टी से दूर होकर कांग्रेस की वर्तमान विचारधारा का समर्थन नहीं कर रहा। देश विरोधी गतिविधियों और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति ने कांग्रेस को आज उस हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां देश के अंदर देश की सबसे पुरानी पार्टी का अस्तित्व ही अब खतरे में आ चला है ।
अधिकतर हिस्सों पर लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी वर्तमान में देश के 2 राज्यों में ही सिमट कर रह गई है। पार्टी के दोहरे मापदंड के चलते सनातन धर्म पर लगातार किए जाने वाले कुठाराघात और अन्याय पूर्ण व्यवहार ने आज देश के प्रत्येक हिस्से में पार्टी को लेकर एक बड़ी नाराजगी और विरोध को जन्म दे दिया है। 
 देखिए हाल ही में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा किस तरह कांग्रेस की इसी नफरत की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए शासन किया जा रहा है।
 
देखिए विशेष रिपोर्ट