शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क्राइम

UP : जिम का वो 'खूनी' बर्थडे: केक के साथ शुरू हुआ जश्न, तीन लाशों के साथ हुआ खत्म

आधी रात, खूनी जिम और तीन मौतें: मामूली कहासुनी या सोची-समझी साजिश?

UP : जिम का वो 'खूनी' बर्थडे: केक के साथ शुरू हुआ जश्न, तीन लाशों के साथ हुआ खत्म

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खुर्जा नगर में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई जब दोस्तों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस गोलीबारी में तीन युवकों की जान चली गई।

घटना का विवरण

​यह घटना खुर्जा कोतवाली नगर के नेहरुपुर चुंगी, सुभाष रोड स्थित एक जिम की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। उत्सव के दौरान चेहरे पर केक लगाने को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आपा खो दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

​तीन मासूम जिंदगियां खत्म

​इस अंधाधुंध गोलीबारी में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरजीत को सिर में गोली लगी। लहूलुहान हालत में तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन समेत भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिम को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

​"हमें देर रात सूचना मिली थी कि तीन लोगों को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा कुछ नाम बताए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया विवाद बर्थडे पार्टी के दौरान कहासुनी से शुरू हुआ प्रतीत होता है।"

— अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात, बुलंदशहर

​मुख्य बिंदु:

  • ​स्थान: नेहरुपुर चुंगी, सुभाष रोड स्थित जिम, खुर्जा।
  • ​मृतक: मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरजीत।