शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भयानक दर्दनाक घटना , अब तक करीब 50 लोगो की ने गवाई जान, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भयानक दर्दनाक घटना , अब तक करीब 50 लोगो की ने गवाई जान, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट: NEWS FLASH INDIA:  यूपी के हाथरस से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है जहा एक प्रवचन के कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।और अब तक दर्जनों लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है । इस घटना में इस घटना में काफी संख्या में लोग लापता भी हैं जिनके परिजन घटनास्थल पर उनकी तलाश कर रहे हैं , लेकिन अब तक लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है और ना ही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कदम उठाया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस के सिकंदरा राउ के रतीभानपुर में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था सत्संग के समापन दिवस पर पंडाल में लोगो की भारी भीड़ थी तभी सत्संग पंडाल में भगदड़ मच गई ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस घटना में अब तक 27 लोगो की मौत हो चुकी है। मृतकों में 23 महिलाएं और 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। और प्रशासन द्वारा राहत बचाव युद्ध स्तर पर किया जा रहा है lऔर लोगो को अस्पतालो भेजा जा रहा है। इस घटना में मृतकों की संख्या अभी काफी बढ़ सकती है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत का आंकड़ा 100 की गिनती को भी पार कर सकता है जिनमे काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक 75 लोगो की मौत का अनुमान है।

  • जानिए कैसे हुआ हादसा......?

हाथरस में संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में भारी संख्या में लोग जमा थे। पंडाल में अचानक अफरातफरी मच गई और भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। और दर्जनों लोग भगदड़ में कुचल गए। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ। जिस कारण प्राइवेट गाड़ियों में लोगो को भरकर अस्पताल पहुंचने का प्रयास स्थानीय स्तर पर किया जा रहा था। प्रभावित लोगो को स्थानीय लोगों द्वारा आसपास के अस्पताल और जनपद एटा के अस्पताल में भेजा है।

 

  • सीएम योगी ने दिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं सीएम योगी ने कहा कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।