शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

कार्यभार संभालने के बाद DM मेधा रूपम का हापुड़ जिले को सख्त संदेश , कार्ययोजना का रोड मैप किया जारी

कार्यभार संभालने के बाद DM मेधा रूपम का हापुड़ जिले को सख्त संदेश , कार्ययोजना का रोड मैप किया जारी

ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA) :  IAS मेधा रूपम द्वारा हापुड़ जिले की कमान संभालने के बाद जनपद हापुड़ को विकास और भयमुक्त वातावरण देने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
◆ सरकारी विभागों को कड़ी हिदायत ...समयावधि की निर्धारित।
सरकारी विभागों की कार्यशैली को सुधारने के लिए जिला अधिकारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । जिसमें सर्वप्रथम सरकारी विभागों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने और सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन द्वारा उपस्थिति लगाए जाने के दिशा निर्देश जिला अधिकारी ने दिए हैं।
साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर जिला अधिकारी द्वारा 10 दिन का समय दिया गया है । जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों की कार्यशैली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी करते हुए कार्य में पारदर्शिता लाने के सख्त निर्देश दिए हैं । अपने संबोधन में उन्होंने कहां कि यह मेरी शीर्ष प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय व सुविधा मिलती रहे। साथ ही जन संवाद को प्रभावी रूप से स्थापित करने के लिए प्रत्येक गांव में महा चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। 
◆ जनपद की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये बताई रूपरेखा
।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी स्कूलों का निरीक्षण सभी जनपदीय अधिकारी करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट इन्वेस्टमेंट सैल चैक करेंगा। प्रत्येक जनपदीय अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे। 
◆ हापुड को नयी पहचान देने हेतु गढ़मुक्तेश्वर को लेकर बड़ा ऐलान
जिला अधिकारी ने कहा कि हापुड़ का गढ़मुक्तेश्वर पर्यटन केन्द्र बनेगा जो हमारे जनपद हापुड़ की शान हैं। एक नई विकास की धारा पर ले जाने के लिए योजना बनाकर एक मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में गढ़मुक्तेश्वर का विकास किया जाएगा।
◆ औद्योगिक इकाइयों और भू- माफियाओं को लेकर कहीं बड़ी बात
।
 यूपीएसआईडीसी व औद्योगिक क्षेत्र का भी अवलोकन करने की बात जिलाधिकारी द्वारा कही गई। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जनपद में भू-माफियाओ की बहुत शिकायतें है। भू-माफियाओ व अवैध निर्माण पर कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।  साथ ही सख्त लहजे में उन्होंने लापरवाह विभागों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विभागों में सबसे खराब कार्य करने वाले अधिकारी है उन पर विषेष नजर रखते हुए दंडित किया जायेगा।