शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

शूटिंग में उभरती प्रतिभाओं ने स्थापित किया कीर्तिमान

ब्यूरो रिपोर्ट -(NEWS FLASH INDIA)-  जनपद हापुड के बच्चों ने 45वे स्टेट शूटिंग कंपटीशन में भाग लेकर बड़े  कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह शूटिंग प्रतियोगिता राजधानी दिल्ली में 17 से 24 सितंबर तक आयोजित हुई। जिसमे कोच राजेश के नेतृत्व में 7 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

इस प्रतियोगिता में साक्षी यादव,अर्थ बाना, हेमंत कसाना, सुहानी चौधरी, सार्थक शर्मा, तानिया चौधरी और अनुज शर्मा ने प्रतिभाग किया।  जिनमें 6 बच्चों ने ऑल इंडिया प्री क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की तो वही साक्षी यादव ने रजत पदक जीत कर जनपद हापुड का नाम रोशन किया है।

 सभी प्रतिभागियों द्वारा टीम के कोच राजेश का फूल माला पहना कर जमकर स्वागत किया गया। रजत पदक लाने वाली हापुड़ की बेटी साक्षी यादव और प्री नेशनल क्वालीफाई करने वाले बालक- बालिकाओं को भी स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर  और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। टीम के कोच राजेश ने बताया कि कुल 7 बच्चों में से  6 बच्चों ने प्री नेशनल क्वालीफाई किया है तो वहीं साक्षी यादव ने रजत पदक जीतकर सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है इस मौके पर टीम के प्रतिभागियों ने देश के लिए मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।