रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

औचक निरीक्षण में खुली हापुड नगरपालिका की पोल, DM अनुज सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर की निलंबन की संस्तुति

औचक निरीक्षण में खुली हापुड नगरपालिका की पोल, DM अनुज सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर की निलंबन की संस्तुति

ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA):यूपी के हापुड में हापुड नगरपालिका परिषद में लगातार कार्यों में लापरवाही को लेकर मिल रही सूचनाओं के बाद हापुड डीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

डीएम अनुज सिंह ने अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन के साथ नगर पालिका परिषद हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण पर पहुंचे हापुड डीएम को देखकर नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया ।डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कार्यो में शिथिलता बरतने व कार्यों को सुचारू रूप से न करने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी चेतावनी दी हैं।

साथ ही निरीक्षण में  डीएम ने लिपिक का कार्य अपूर्ण होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में दर्ज करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

डीएम हापुड़ के औचक निरीक्षण में मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव आज भी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव के दोबारा से निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर शासन को पत्र लिखकर निलंबन की कार्रवाई करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नालो व सड़कों की साफ-सफाई समुचित रूप से होनी चाहिए। साथ ही आम जनमानस को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर होना चाहिए।