शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

हापुड पुलिस ने करीब 300 वकीलों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकद्दमा

Hapur police filed a case against about 300 lawyers under serious sections.

हापुड पुलिस ने करीब 300 वकीलों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकद्दमा

ब्यूरो रिपोर्ट (NEWS FLASH INDIA): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में कल 29 अगस्त को अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। अधिवक्ताओं द्वारा महिला अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे और उसके संबंध में की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में चक्का जाम करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान अनेक घटनाओं के घटित होने पर पुलिस ने मामले में सख्त रुक अपनाते हुए अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया था।

 लाठी चार्ज के बाद से जहां प्रदेश स्तर पर अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया है तो वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में बेहद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ा एक्शन लिया गया है हापुड कोतवाली में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में 17 अधिवक्ताओं को नामजद और 250 से 300 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

इसके बाद आज भी हापुड़ की सड़क पर हापुड़ पुलिस मुस्तैद नजर आई।

यह मामला 25 अगस्त को वायरल हुए एक वीडियो से शुरू हुआ जिसमें एक महिला अधिवक्ता द्वारा एक पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए उसकी नेम प्लेट को वर्दी से झपट लिया गया था। साथ ही महिला अधिवक्ता के साथ उनके पिता भी वीडियो में पुलिसकर्मी से गली गलौज करते नजर आ रहे थे। जिसका संज्ञान लेकर हापुड कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज भी उग्र प्रदर्शन किया और लाठी डंडे आदि लेकर अधिवक्ता सड़कों पर नजर आए। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए SIT का गठन करने के निर्देश जारी किया

जिसके बाद स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच की जानकारी मीडिया में बयान जारी करते हुए बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य SIT का गठन किया गया है जो एक हफ्ते में शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस टीम में मंडल आयुक्त मेरठ, आईजी मेरठ और मुरादाबाद डीआईजी शामिल है।

  • पुलिस द्वारा एफआईआर में इन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है