शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

कार्यभार संभालते ही हापुड जिलाधिकारी मेधा रूपम का एक्शन , समय से ड्यूटी पर न पहुंचने पर विभागीय कर्मियों पर की कार्यवाही

कार्यभार संभालते ही हापुड जिलाधिकारी मेधा रूपम का एक्शन , समय से ड्यूटी पर न पहुंचने पर विभागीय कर्मियों पर की कार्यवाही
ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA) :  जिला अधिकारी मेधा रूपम ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक विभागों को सख्त संदेश दिया है । आज सुबह करीब 9 बजे जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह हापुड के ,गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गयीं। औचक निरीक्षण पर पहुँची जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी पर समय से न पहुंचने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। औचक निरीक्षण में डॉक्टर अतुल आनंद , शैलेश कुमार , एल ए एस.के श्रीवास्तव, डेंटल हाइजेनिक मधुर,  वार्ड बाय करण सिंह , सुपरवाइजर प्रमोद,  सुपरवाइजर एसपी गौतम , एच ई ओ डॉक्टर अंकित वर्मा अनुपस्थित मिले।
 निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए समस्त कर्मचारियों व अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , हापुड़ का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर समय से पहुंचने और सेवाओं में शिथिलता न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।