शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

हिजाब की आड़ में अश्लीलता करने वाले को उत्तरप्रदेश पुलिस ने दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला ?

ब्यूरो रिपोर्ट - (News Flash INDIA) : उत्तर प्रदेश चुनावों की सरगर्मीयों के बीच कर्नाटक से उठे हिजाब के मुद्दे ने पूरे देश की सियासत को गरमा दिया था इसी हिजाब को लेकर तमाम विरोध की बातें अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा उठाई गई । जिस पर जमकर राजनीति हुई लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम आने के बाद बिजनौर जिले से हिजाब को लेकर एक खबर ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर का है जहां एक बुर्खा पहनने वाली युवती द्वारा सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, लोगो के लिये परेशानी का सबब बन गया था जो काफी दिनों से इस तरह की हरकतों को अंजाम देकर फरार हो जाती थी।
लेकिन आज यह बुर्खाधारी छेड़छाड़ करने के दौरान बस स्टैंड  पर  मुसाफिरों द्वारा पकड़ लिया गया। और जब हिजाब हटा तो  उस तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया।
जब हिजाब हटाया गया तो उसमें लड़का निकला, जो यूपी के बिजनौर के पठानपुर इलाके का रहने वाला है जिसका नाम है सुहेल।
इस हिजाब से कैसे उठा पर्दा ?
।
पिछले कई दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने जाने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ बुर्के की आड़ में छेड़खानी कर रहा था। छेड़खानी की शिकार हुई युवती व महिलाएं शर्म के मारे मनचले बहरूपिया युवक को लड़की समझ कर अपनी जुबान खोलने में हिचक रही थी लेकिन आज बुर्का पहने मनचला युवक सुहेल बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था । 
शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने शोर मचा दिया फिर क्या था मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी हिजाब की आड़ में छेड़खानी कर रहे सुहेल का चेहरा बेनकाब हो गया और वहां मौजूद राहगीर हक्के बक्के रह गए।
.
इस शातिर मनचले का क्या हुआ अंजाम?
 राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है पकड़े जाने के बाद सुहैल काफी देर तक बुर्का पहने पुलिस को गुमराह करता रहा।  कि मुझे कई दिन से लड़के छेड़ रहे है।लड़की की आवाज़ निकाल रहे सुहेल की हरकतों पर शक होने पर जब चेहरे से नकाब उतारा तो मनचला युवक सुहैल निकला। पुलिस के अधिकारियों ने पकड़े गए मनचले युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।