शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
राजनीति

रामपुर से चुनाव जीतने के बाद फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें

रामपुर से चुनाव जीतने के बाद फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें

ब्यूरो रिपोर्ट- रामपुर :(News Flash INDIA)-  उत्तरप्रदेश के चुनाव खत्म होते ही आजम खान की मुश्किलें फिर शुरू हो गयी है।  एमपी एमएलए कोर्ट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकद्दमे में आरोप तय हो गए है। उन पर चल रहे दो मुकद्दमों में आरोप तय हुए है। दोनों मुकद्दमे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण के थे। जिसमें भैंस औऱ बकरी चोरी जैसे आरोप भी लगे थे।
आपको बता दें यह वही मामले है जिनपर आज़म खान के ऊपर बकरी और भैंस चोरी जैसे आरोप लगे थे। सपा सरकार में यतीमखाना प्रकरण में मकान तोड़े जाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि मकान तोड़ते गए और वहा बंधी भैंस बकरी आदि भी चोरी हुई थी, और लूटपाट की गई थी।जनपद रामपुर के थाना कोतवाली में ये मुकदमें दर्ज हुए थे। आज 2 मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। किसके बाद आरोप तय किए गए है।
आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद है। एडीजीसी क्राइम कमल गुप्ता ने बताया कि आज यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में आज आरोप तय हो गए है। इनमे 4 आरोपी है जिनमे आज़म खान,पूर्व सीओ आले हसन खान,वीरेंद्र गोयल ओर इस्लाम ठेकेदार। इन चारों पर आज कोर्ट ने आरोप तय किए है। चार्ज लग गया है। सेक्शन 442,389,395,448,447,504,506 ओर 412 ने आरोप तय हुआ है। इन पर घर मे घुसकर मारपीट करना, चोरी,लूटपाट आदि मामलो में आरोप तय किया गया है। अब फ़ाइल गवाही में आ गई है अब कोर्ट ने 26 मार्च को सुनवाई होगी।