शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तूफानी दौरे से पहले आयी दुखद खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तूफानी दौरे से पहले आयी दुखद खबर

ब्यूरो रिपोर्ट - (News Flash INDIA)- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मेरठ और हापुड़ जनपद में लोगों को करोड़ों की योजनाओं के सौगात देने के लिए तूफानी दौरे पर हैं जहां आयोजित सभी कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है लेकिन इसी बीच एक दुखद खबर ने आज के इस तूफानी दौरे पर संशय उत्पन्न कर दिया है। 

यह खबर गोरखपुर से जुड़ी है। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैंप कार्यालय गोरखपुर के ओएसडी मोती लाल सिंह व उनकी पत्नी एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। देर रात करीब 12:00 बजे ओएसडी मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ जाने के लिए निकले थे जब वे जनपद बस्ती से होकर गुजर रहे थे तभी एक सड़क हादसे में ओएसडी मोतीलाल सिंह की दुखद मृत्यु हो गई तो वहीं उनकी पत्नी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं घायल अवस्था में उनको गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है यह दुर्घटना बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौली पुलिस चौकी के समीप हुई है।

मुख्यमंत्री योगी के बेहद नजदीकी रहे ओ एस डी मोती लाल सिंह के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन के बाद आज के तूफानी दौरे पर संशय के बादल हैं।