रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

मेरठ हापुड लोकसभा सीट पर श्री राम का विजयी शंखनाद , जानिए पूरी जानकारी

मेरठ हापुड लोकसभा सीट पर श्री राम का विजयी शंखनाद , जानिए पूरी जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट : NEWS FLASH INDIA: हापुड मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कांटे की टक्कर के बाद जीत हासिल कर ली है। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतगणना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे। जीत की सूचना मिलने के बाद अरुण गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने मुझे यह जिम्मेदारी जो सौंपी है , मैं उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं मेरठ का हूं और अपनी जनता से मेरठ में ही मिलूंगा। उन्होंने सभी मतदाताओं को उन्हें उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद कहा और अब हर परिस्थिति को समझते हुए कार्य योजना तैयार कर अपनी भूमिका का निर्वाह करने की बात उन्होंने कही।

इसी वार्ता के दौरान लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष बेहद उत्साह के साथ किया इसके बाद अरुण गोविल ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। अब तक जारी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने कुल 46.21% वोट हासिल किए हैं जिसमें EVM द्वारा 5,44,375 और पोस्टल बैलट के माध्यम से 2094 मत  सहित कुल 546469 वोट अरुण गोविल को हासिल हुए। जिन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को 10585 मतों से शिकस्त दी।

हापुड़ विधानसभा से अरुण गोविल 12190 मतों से सपा प्रत्याशी से पीछे रहे । समाजवादी प्रत्याशी सुनीता वर्मा को कुल 45.32 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, लेकिन मेरठ शहर के मतदाताओं ने अरुण गोविल को जीत का ताज पहना दिया ।