शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
स्वास्थ्य

ओमीक्रोन पर मंत्री जी का बयान सुन डॉक्टरों ने दांतो तले दबा ली अंगुली ।

हाइलाइट्स

  • दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में ओमीक्रोन मरीजों पर की गई स्टडी
  • 105 मरीजों में 99% हफ्तेभर में हो गए ठीक, 1 मरीज को लगा लंबा वक्त
  • लंबे वक्त में उबरने वाले मरीज को पहले से टीबी की बीमारी थी
  • डॉक्टर ने खुशखबरी बताई लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर भी दिया

नई दिल्ली
सच है कि दिल्ली में ओमीक्रोन जंगल की आग की तरह फैल रहा है । खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन खुशी की बात है कि कोरोना वायरस के इस नए वेरियेंट से संक्रमित होने वाले ज्यादातर मरीज सप्ताहभर में ठीक हो जा रहे हैं। यह 105 ओमीक्रोन मरीजों की केस हिस्ट्री के विश्लेषण में साबित हुआ है। इन 105 मरीजों में सात बच्चे भी थे। इन सबका लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में इलाज हुआ था।

LNJP में ओमीक्रोन मरीजों पर स्टडी

राष्ट्रीय राजधानी के इस बड़े अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) को बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित करीब 99% मरीज हफ्ताभर में चंगे हो गए। उन्होंने कहा, 'यह वेरियेंट बहुत तेज रफ्तार से फैलता है, लेकिन डेल्टा वेरियेंट के मुकाबले यह शरीर को बहुत तेजी से छोड़ भी देता है।'