रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

CBSE रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी , हापुड की रिया त्यागी ने प्राप्त किए 97.20% अंक ।

CBSE रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी , हापुड की रिया त्यागी ने प्राप्त किए 97.20% अंक ।

ब्यूरो रिपोर्ट : News Flash INDIA - सीबीएसई ने आज कक्षा 10वीं और 12वी का रिजल्ट जारी कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो कक्षाओं के रिजल्ट में लड़कियां ने बाजी मारी है

सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट में 94.75% छात्राएं पास हुई है तो दूसरी तरफ 92.71% ,लड़के कक्षा 10 में पास हुए हैं लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 2.04% बेहतर प्रदर्शन किया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है तो इस मुकाबले में 85.12% लड़के ही पास हुए।लड़कियों का सफलता प्रतिशत लडको से 6.40% अधिक रहा है

इसी कड़ी में जनपद हापुड के सिभांवली क्षेत्र में स्थित आर०एस०एम० सीनियर सैकेन्ड्री स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मानजनक प्रदर्शन किया है कक्षा 10 की अनन्या राठौड़ ने 94.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, छात्रा नितिशा ने 94.10% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और छात्रा जिया तोमर ने 93.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी कड़ी में 12वीं कक्षा में छात्रा रिया त्यागी ने 97.20% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान , प्रियांशी प्रधान ने 95.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और छात्रा रिया शर्मा ने 95.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रीष्मा कपूर और प्रबन्धक संदीप सिंधु ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और स्कूल पहुंची टॉप 10 छात्राओं को मिठाई खिलाई और उज्वल भविष्य को लेकर आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाए दी । बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल के सभी छात्रों ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।