शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

Video : यूपी के इस स्थान पर खेली जाती हैं जूता चप्पल मार होली

Special Report -( News Flash INDIA) - होली का त्यौहार यूं तो रंगो का त्यौहार है पर क्या आपने कभी ऐसी परंपरा के बारे में सुना है जहां जूते चप्पलों से मार पीट कर होली का त्यौहार मनाया जाता है ।

ब्रज भूमि विभिन्न प्रकार की रीति रिवाजों वाली होली खेलने के लिए विश्व प्रसिद्ध है जहां प्रेम के इस त्यौहार को रंगो के साथ साथ लट्ठ मार, लड्डू , कपड़े फाड़ आदि अनेक रिवाजों के तहत मनाया जाता है तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश में बसी कान्हा की नगरी के ऐसे जगह के बारे में बताएंगे जहा रंगो के साथ एक दूसरे को जूता-चप्पल मार मार कर होली मनाई जाती है 

मथुरा के गोवर्धन तहसील के गांव बछगांव में विगत सैकड़ों वर्षो से जूता-चप्पल मारकर होली मनाने की पंरपरा है। इस होली में एक खास बात ये भी कि अपने छोटे लोगों को जूता-चप्पल मारकर होली के अवसर पर देश में अंग्रेजों द्वारा किए देशवासियों पर जुल्म के विरोध में खेली जाती है। और सकारात्मक विचारों और सही दिशा के लिए अग्रसर होने के लिए जागरूक करते है।

 इसके बाद बुजुर्ग होली, ब्रजगीत, रसिया समेत अन्य प्रकार की गीतों के सहारे भजन कीर्तन करते है। इस प्रकार बृज में बछगांव में होली की अद्भूत परपंरा है। 

अभी तक आपने फूल की होली लट्ठमार होली या फिर अलग-अलग अंदाज में मनाई जाने वाली होली देखी या सुनी होगी। लेकिन यह अनोखी होली यहां बेहद शुभ और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है । ऐसी होली खेलने वाला यह दुनिया का एक मात्र स्थान कहा जाता है जहां जूता चप्पल मार होली खेली जाती है। यहां की होली को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व के रूप में मनाया जाता है। गांव के सभी लोगो को बुलाया जाता है उम्र के बराबर के लोगो द्वारा एक दूसरे गुलाल लगाकर जूते चप्पल मारकर यहां होली मनाते है।