शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
लोकल न्यूज़

हापुड में नंबर गेम का खेल, किसको करेगा पास ,किसको करेगा फेल ?

UP Nikay Chunav 2023

हापुड में नंबर गेम का खेल, किसको करेगा पास ,किसको करेगा फेल ?

जनता ने किया शांतिपूर्ण मतदान पर आंकड़ों पर लगा सवालिया निशान.......

ब्यूरो रिपोर्ट:-(NEWS FLASH INDIA): निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान में उत्तरप्रदेश के 38 जिलों में मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इस रोचक चुनाव में जनपद हापुड का माहौल बेहद रोमांचक रहा। जहां हापुड़ पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए जिनका असर धरातल पर भी देखा गया इसी सुरक्षित माहौल में जनता ने उत्साह के साथ मतदान किया । लेकिन मतदान के प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों ने लोगो के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। जिससे लोगो के मन में यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या मतदान के आंकड़ों में कोई खेला हुआ है ? इस सवाल का आधार वह आंकड़े हैं जो प्रशासन द्वारा आज मतदान प्रतिशत के तौर पर प्रातः 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जारी किए गए हैं इन आंकड़ों में हुआ नंबरों का खेल लोगों के मन में शंका पैदा करने के लिए काफी है।

(NEWS FLASH INDIA) आज जनपद हापुड़ में नगर पालिका परिषद्-गढमुक्तेश्वर, नगर पालिका परिषद्-पिलखुवा ,नगर पालिका परिषद्-हापुड और नगर पंचायत-बाबूगढ के लिए करीब 3,47,447 मतदाताओं को अपने मत अधिकार का प्रयोग करना था। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के अधिकृत अधिकारी , अपर उप जिला अधिकारी, प्रहलाद सिंह को नगर निकाय निर्वाचन कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिनके द्वारा आज जनपद हापुड के तमाम मतदान के कुल आंकड़े संकलित कर मतदान प्रतिशत की आधिकारिक सूचना रिपोर्ट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अधो हस्ताक्षरी जारी की गई । जिसमे जारी किए गए आंकड़ों में जनपद हापुड़ में सुबह 9 बजे तक कुल मतदान 12.28 प्रतिशत , सुबह 11 बजे कुल मतदान 28.04 प्रतिशत , दोपहर 1 बजे जारी आंकड़ों में मतदान प्रतिशत 42.10 जारी किया गया। लेकिन दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जो आंकड़े जनपद हापुड के मतदान प्रतिशत को लेकर जारी किए गए है वह आंकड़े प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम नगर निकाय निर्वाचन , प्रहलाद सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों से अलग है।

आंकड़ों में हुए इस नंबर गेम ने लोगो और प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जनपद हापुड़ में 9 बजे तक मतदान 10.86% , 11 बजे तक मतदान 23.91%, दोपहर 1 बजे तक मतदान 35.45 % , दोपहर 3 बजे तक मतदान 46.76% और शाम 5 बजे तक मतदान 53.22% रहा। जनपद हापुड का कुल मतदान 55.94 प्रतिशत रहा। लेकिन इस मतदान प्रतिशत में हुए नंबरों के इस गेम का क्या राज है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई स्पष्टीकरण या सूचना भी जारी नहीं की गई और क्या इसका असर मतगणना और चुनावों के परिणाम पर होगा इसकी तस्वीर 13 मई को मतगणना के दिन ही साफ हो पाएगी।