शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
लोकल न्यूज़

Hapur : जागरूकता अभियान के एक दिन बाद भीषण आग की लपटों में घिरी हापुड की गोल मार्किट ,कई दुकानों में हुआ भारी नुकसान ,जिम्मेदार कौन?

Fire breaks out at Hapur Gol Market

Hapur : जागरूकता अभियान के एक दिन बाद भीषण आग की लपटों में घिरी हापुड की गोल मार्किट ,कई दुकानों में हुआ भारी नुकसान ,जिम्मेदार कौन?

खबर -News Flash INDIA - जनपद हापुड की पॉश मार्किट में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया । मनीष साड़ी सेंटर के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई ।

ताजा जानकारी के अनुसार साड़ी के शोरूम के पास मोबाइल की दुकान से यह आग शोरूम तक आ पहुंची , जिसने पूरे साड़ी शोरूम को जलाकर राख कर दिया। दमकल विभाग द्वारा करीब 5 घंटो की मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया जा सका है ।

18 अप्रैल को ही दमकल विभाग ने इस मार्किट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु अभियान भी चलाया था। जिसके मात्र एक दिन बाद ही गोल मार्किट आग की भीषण लपटों में घिर गया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार साड़ी के शोरूम के पास स्थित करीब 2 से 3 दुकानों में भी इस आग के कारण नुकसान पहुंचा है इसी कारण दमकल कर्मियों ने आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया । फिलहाल आग पर काबू कर लिया गया है और अधिकारी घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे है फिलहाल लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रही है सही आंकड़े आने अभी बाकी है आग शॉट सर्किट के कारण लगने की संभावना जताई जा रही है। जो पास की एक मोबाइल शॉप से फैलने की संभावना जताई जा रही है कुछ देर बाद आग से हुए नुकसान की पूरी जानकारी मिल सकेगी और नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।  अपडेट की जा रहीं हैं........