शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा : मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा , मलबे में दबकर अब तक 3 मासूमों की मौत

नानी के घर पहुंचे थे बच्चे , घर के पास खेल रहे थे, खेलने के दौरान अचानक गिर गई निर्माणाधीन मकान की दीवार और करीब आधा दर्जन बच्चे दीवार के मलबे में दब गए और अब तक 3 मासूम बच्चों ने अपनी जान गवाई कई अन्य बच्चो को हालत गंभीर है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट: News Flash INDIA - ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम खोदना में 28 जून को दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे एक निमार्णाधीन मकान की दीवार गिरने से 3 बच्चो की मौत हो गई और कई अन्य बच्चो को मलबे से निकल कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे से चंद घंटों पहले ही बच्चे अपनी नानी के घर पहुंचे थे और शाम के समय घर के पास निर्माणाधीन मकान के परिसर में खेल रहे थे, खेलने के दौरान अचानक घर के बराबर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई और करीब आधा दर्जन बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। अब तक 3 मासूम बच्चों ने अपनी जान गवाई  है और अन्य 5 बच्चो की हालत गंभीर है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट सीपी शिवहरि मीणा प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य करवाते हुए बच्चो को रेस्क्यू किया गया। यह हादसा गांव के रहने वाले सगीर के ही मकान की दीवार गिरने से हुआ । जिसमे उनके ही परिवार के 8 बच्चे हादसे का शिकार हो गए थे।  इस घटना में आयशा उम्र 16 वर्ष, आहद उम्र 4 वर्ष , हुसैन उम्र 5 वर्ष , आदिल उम्र 8 वर्ष, अलफ़िजा उम्र 2 वर्ष, सोहना उम्र 12 वर्ष, वासील उम्र 11 वर्ष, समीर उम्र 15 वर्ष दीवार गिरने के बाद चपेट में आए थे। जिनमें से आहद, आदिल व अलफ़िजा की दुखद मृत्यु हो गई। 

देखिए पूरी घटना से जुड़ी तस्वीरे और जानिए किस कारण यह हादसा हुआ