शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

GS मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर से पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के नाम पर ठगी, मुकद्दमा दर्ज

GS मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर से पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के नाम पर ठगी, मुकद्दमा दर्ज

News Flash INDIA: पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के नाम पर हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर से दो ठगो ने 60 हजार रुपयों की ठगी को शातिर अंदाज में अंजाम दे डाला। शातिर ठगो ने दिल्ली में दलजीत दोसांझ के शो के दो टिकट दिलाने का झांसा देकर इस ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला 12 सितंबर 2024 का है जब मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर अंकित विझ ने दिल्ली में दलजीत दोसांझ पंजाबी गायक और अभिनेता के शो के लिए दो टिकटों को बुक किया। जिनके द्वारा शुभम नाम के व्यक्ति से फोन पर बात की गई ,जिसने उन्हें टिकट दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि दलजीत दोसांझ का शो 26 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में होगा। इसी शो के दो एंट्री पास लेने के लिए ठगो ने अंकित विझ को अपने झांसे में ले लिया और आश्वासन देते हुए 60 हजार रूपये अपने एक साथी विजय कुमार के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया।

12 सितंबर 2024 को पैसे आरोपियों के खाते में भेज दिए गए। पैसे मिलने के बाद शुभम ने अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में शो के टिकट देने का वादा किया , लेकिन 25 अक्टूबर तक भी आरोपियों ने न तो उन्हें टिकट दिया और न हीं उनका फोन उठाया और दोनों लापता हो गए । इसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत हापुड़ पुलिस से की गई। पूरे प्रकरण की जांच एंटी फ्रॉड सेल द्वारा करने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने में पुलिस को करीब 9 महीने का समय लग गया। जिस म्यूजिक शो को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी उसकी तारीख 26 अक्टूबर 2024 थी लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में 4 मई 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत दो लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।