रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों तक नहीं पहुंच सका प्रश्न पत्र , परीक्षा हुई रद्द

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों तक नहीं पहुंच सका प्रश्न पत्र , परीक्षा हुई रद्द
ब्यूरो रिपोर्ट -(News Flash INDIA):  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में हजारों छात्र वार्षिक परीक्षा देने से वंचित रह गए। जिसको लेकर अब मुख्य विकास अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए है
दरअसल परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर किया गया था ,लेकिन परीक्षा कक्ष में छात्र प्रश्न पत्र का इंतजार करते रहे ,लेकिन परीक्षा के समय प्रश्न पत्र न पहुंचने के चलते परीक्षा नहीं हो सकी।
शासन के आदेश पर मंगलवार को जनपद के 497 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया था ।दो पालियो में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा देनी थी।  बाकी कक्षा 1 से 5वी तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा ली गई। लेकिन कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र ,जो लिखित परीक्षा देने के लिए प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र पहुंचे थे उन्हें स्कूलों से बैरंग मायूस लौटना पड़ा , क्योंकि स्कूलों में प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंच पाए।
अब आगे क्या होगा ,कब होगी परीक्षा?
 इस पूरे मामले में गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रेरण सिंह ने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं तो वही बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने परीक्षा रद्द होने के कारणों की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जिससे परीक्षा समय पर न हो पाने के कारण और दोषियों का पता लगाकर उन पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल रद्द हुई परीक्षा 28 मार्च को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।