शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

गले मिलकर समाजवादी पार्टी को अलविदा कह गए सपा नेता प्रदीप शर्मा।

गले मिलकर समाजवादी पार्टी को अलविदा कह गए सपा नेता प्रदीप शर्मा।

ब्यूरो रिपोर्ट : (News Flash INDIA) - प्रदीप शर्मा  जिन्होंने 2007 में समाजवादी पार्टी से का दामन थाम था । जिन्होंने समाजवादी पार्टी में रहते हुए परिवार सहित पार्टी की तन मन धन से सेवा की । उन्होंने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया। इस्तीफे के पीछे के कारण अभी उनके द्वारा स्पष्ट नहीं किए गए हैं प्रदीप शर्मा द्वारा पंडित श्रवण कुमार शर्मा विधानसभा अध्यक्ष धौलाना समाजवादी पार्टी के आवास पर जाकर अपना त्यागपत्र और पार्टी की टोपी उन्हें सौंप दी गयी।

प्रदीप शर्मा की पत्नी ने नगर पंचायत डासना से चेयरमैन का चुनाव लड़ा। साथ ही उनकी पत्नी ने जिला पंचायत के तीन चुनाव लड़े लेकिन सभी निर्दलीय ही लड़ने पड़े। 

इस्तीफा प्राप्त करने के बाद धौलाना विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रवण कुमार शर्मा द्वारा इस बारे में अपना बयान भी जारी किया गया जिन्होंने कहा कि  आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को सपा नेता पंडित प्रदीप शर्मा जी ने मेरे आवास पर आकर अपना त्याग पत्र सौंपा ।  मुझे अत्यंत पीड़ा हो रही है क्योंकि संघर्ष शील किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले जिला पंचायत सदस्य सहित अनेकों चुनाव लड़ चुके मेहनती कर्मठ जुझारू और समाजवादी पार्टी के अनेकों वर्षो से जुड़े हुए ईमानदार स्वच्छ छवि सच्चे सिपाही ने पार्टी का साथ छोड़ा है ।जबकि पार्टी ने जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के फोन पर वार्ता अनुसार उन्हें जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हापुड़ बनाया है। मैने कारण जानना चाहा तो उन्होंने समय आने पर बताने को कहा।