शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेलर को मिली धमकी कहा- तुझे तो ठोकना है

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेलर को मिली धमकी कहा- तुझे तो ठोकना है

ब्यूरो रिपोर्ट - (News Flash INDIA)- बाहुबली विधायक रहे मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जिले के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। इसके संबंध में वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार बांदा द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। 

बांदा जिले के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने अपनी शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 28/ 29 मार्च की मध्य रात्रि समय करीब 1:37 बजे फोन किया और फोन उठाते ही फोन कॉल पर उसे व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा "कि अब तुझे तो ठोकना है बच सके तो बच। " धमकी भरी इस फोन कॉल में गाली गलौज करते हुए आरोपी ने ठोकने की धमकी देकर 14 सेकंड में ही फोन काट दिया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा बांदा नगर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है पुलिस अज्ञात कॉलर की तलाश में जुट गई है।

इस प्रकरण में गंभीर बात यह है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर इस व्यक्ति द्वारा एक लैंडलाइन नंबर 0135- 2613492 से फोन किया गया और उन्हें जानलेवा धमकी दी गई । 

बांदा की मंडल कारागार में ही मुख्तार अंसारी कैद था। मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से 28 मार्च को हो गई थी मौत के बाद मुख्तार के परिजनों व समर्थकों द्वारा इस घटना को साजिश करार दिया जा रहा है। जिस कारण मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम भी कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच हुआ ,जिसके बाद शनिवार 30 मार्च को गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।