शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

टोल टैक्स मांगने पर कार सवार की सनसनीखेज करतूत सीसीटीवी में कैद

Toll Plaza Live Incident

 ब्यूरो रिपोर्ट: (NEWS FLASH INDIA)-:उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में स्थित छजरसी टोल टैक्स पर एक कार सवार की सनसनीखेज करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।  

अक्सर टोल कर्मियों से टोल वसूलने के दौरान अनेक घटनाएं हो जाती हैं लेकिन इस घटना ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए।

आज रविवार सुबह करीब 10:11 बजे एक कैंटर गाड़ी टोल टैक्स पर टोल टेक्स का भुगतान कर रही थी। भुगतान करके जैसे ही वह केंटर गाड़ी बूथ से निकली, तो कैंटर के पीछे-पीछे एक सफेद रंग की गाड़ी भी बिना टोल दिए भागने का प्रयास करने लगी, भाग रही गाड़ी को रोकने का प्रयास वहां मौजूद टोल कर्मियों ने किया लेकिन गाड़ी चालक बड़े शातिर तरीके से टोल कर्मियों को चकमा देकर मौके से भाग गया । गाड़ी से टोल वसूलने के लिए उसके पीछे दौड़ने वाला एक टोल कर्मी गाड़ी के भाग जाने के बाद कुछ पल के लिए टोल बूथ के पास खड़ा ही हुआ था, तभी    टोल टैक्स भुगतान किए बिना भागने वाली गाड़ी आगे से गोल चक्कर लगाते हुए अचानक वापस आ गई

और टोल वसूलने का प्रयास करने वाले टोल कर्मी को गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलना का प्रयास करते हुए टोलकर्मी को गाड़ी के नीचे रौंद डाला। इस घटना में वह टोलकर्मी घायल हो गया। गाड़ी चालक की इस करतूत को देखते ही अन्य टोल कर्मी भी घायल टोल कर्मी के पास पहुंच गए लेकिन गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले में पिलखुवा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है।