शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
राजनीति

चुनावी बहस में मचा घमासान , लाठी डंडे लेकर भिड़े सपा-कांग्रेस के पहलवान

ब्यूरो रिपोर्ट :(NEWS FLASH INDIA)-  चुनाव की सरगर्मी के बीच हिंसक राजनीति अलग अलग तरीके से देखने को मिल रही है । 


12 फरवरी की शाम उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक निजी चैनल का चुनावी कार्यक्रम चल रहा था । जिसमें बीजेपी कांग्रेस सहित समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस चुनावी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देने के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को होस्ट कर रही एंकर द्वारा जब यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा पार्टी के प्रवक्ताओं के सामने रखा गया, तो इस मुद्दे पर बहस गर्म होती चली गई।

इसी दौरान समाजवादी पार्टी की छात्र विंग और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी की जाने लगी और देखते ही देखते यह नारेबाजी लाठी-डंडों को हाथ में लिये  योद्धाओ के एक युद्ध के मैदान में बदल गई। जिसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और निजी चैनल के चुनावी कार्यक्रम को उन्होंने पूरी तरह तहस-नहस कर दिया ।

इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के आगे पुलिस के प्रयास बोने नजर आने लगे । उत्पात मचा रहे कार्यकर्ताओं ने डिबेट शो के पोस्टर, पोडियम सहित वहां मौजूद कुर्सियों को जमकर अपना निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की।

इस पूरे मामले में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्यक्रम में हुए झगड़े को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित 23 लोगों पर कोतवाली कासगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने अभी तक 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

देखिए इस खास रिपोर्ट में