शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
दिल्ली-एनसीआर

हापुड़ की रेलवे रोड पर भीषण आग में स्वाहा हुए नन्हे मुन्नों के सपने

ब्यूरो रिपोर्ट (News flash India) : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में हापुड कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित एक खिलौने की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

रेलवे रोड पर स्थित इस खिलौने की दुकान में आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई । पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया । और गनीमत यह रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई ।

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान आग में जलकर राख हो चुका था । आपको बता दें कि यह दुकान , दुकान स्वामी द्वारा करीब डेढ़ माह पहले ही शुरू की गई थी जिस में आग लगने के बाद से दुकान स्वामी सदमे में है तो वही दमकल विभाग ने फिलहाल आग पर काबू कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है आशंका जताई जा रही है कि यह आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है।