शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

Mathura News: यूपी में लूट गए विधायक जी , पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mathura News: BJP MLA WAS ROBBED

Mathura News:  यूपी में लूट गए विधायक जी , पुलिस मामले की जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट: मथुरा : (NEWS FLASH INDIA ) 

  • बीजेपी के पूर्व विधायक के घर को चोरों ने बनाया निशाना।
  • मथुरा के पॉश इलाके में हुई वारदात
  • पूर्व विधायक बोले सरकार हमारी अब क्या कहें ?

यूपी के मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर कोतवाली इलाके में बदमाशों ने पूर्व विधायक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए , वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।

पूर्व विधायक और भाजपा नेता चंदन सिंह मथुरा के डैंपियर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां बुधवार की देर रात अज्ञात चोर बाउंड्री कूदकर कोठी में घुसे। यहां चोरों ने रसोई में बनी खिड़की में लगी रॉड को निकाला और उसके रास्ते घर में घुस गए।रात करीब 3 बजे घर में घुसे चोर वारदात को अंजाम दे कर हुए फरार। चोर यहां से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। देर रात हुई इस वारदात की जानकारी सुबह परिवार के जागने पर हुई।

रात 3 बजे बेखौफ होकर घर में चोर घुसे। चोर कोठी के अंदर बने एक कमरे में पहुंचे और वहां अलमारी में रखी छोटी तिजोरी को उठाकर ही ले गए। जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे उस समय पूर्व विधायक और उनका पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह जब परिवार सो कर उठा तब हुई। 

  • शादी के लिए बनवाए गए आभूषणों सहित करीब 50 लाख से ज्यादा का माल हुआ चोरी ।

पूर्व विधायक के यहां हुई चोरी की वारदात में चोर कितने का माल चोरी कर ले गए यह अभी साफ नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि चोर यहां से 40 से 45 लाख रुपए के जेवरात और 5 लाख रुपए चोरी कर ले गए। पूर्व विधायक चंदन सिंह ने बताया कि कितना समान गया है इसकी सही जानकारी बेटे बहु द्वारा आंकलन करने के बाद दी जाएगी। लेकिन चोर लाखों का सामान चुरा ले गए। नाति नातिन की शादी के योग्य हैं। इसके लिए जेवरात बनवाए थे। 

  • बोले विधायक जी - पुलिस प्रयास करेगी तो दो दिन में खुल जायेगी वारदात 

चोरी की वारदात से पूर्व विधायक गुस्से में नजर आए। पूर्व विधायक ने कहा कि पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी होती है अब क्या कहें सरकार हमारी है। किसी पर उंगली नहीं उठा सकते,उंगली उठाएंगे तो कहेंगे अपनी सरकार पर उंगली उठा रहे। पुलिस प्रयास करेगी तो दो दिन में ,चार दिन में चोरी खोल सकती है। 

वारदात की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात की परिवार से जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने को मिली। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोर घर के अंदर घुसते और बक्सा नुमा तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।