रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

Video: हापुड़ में मानसूनी आफत , सड़क से लेकर सरकारी दफ्तर तक हर ओर ये हुआ हाल , रुकी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA: 

  • हापुड़ में बारिश के पानी में डूबी नगर पालिका,  SDM ऑफिस, शहर की सड़क बनी तालाब

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पहले सावन की पहली बारिश में ही नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई है। कुछ ही देर की बारिश में शहर की नगर पालिका से लेकर प्रमुख चौराहो और गलियों में भी भारी जल जमाव हो गया है शहर की प्रमुख मार्केट में भी सड़के तालाब बन गई है । स्टेट हाईवे से लेकर गली मोहल्लों तक सभी जगह सड़के जलमग्न हैं और सड़कों पर जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पानी में फंसने से दोपहिया वाहनों की रफ्तार भी थम गई और लोग अपने वाहनों में धक्का मारते हुए उनको आगे ले जाते नजर आए कहीं स्कूल वैन तो कहीं दोपहिया वाहन तालबनुमा सड़कों के बीच फंसकर रेंगते हुए नजर आ। 

नगर पालिका परिषद हापुड़ के अंदर भी भारी जल जमाव होने से पैदल चलने वाले लोग भी परेशानी का सामना करते हुए नजर आए। इसी के साथ एसडीएम ऑफिस के अंदर भी बारिश का पानी भर गया । रास्ते में फंसे एक राहगीर सलमान ने बताया कि कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर में हर तरफ पानी भर गया है और नगर पालिका में भी पानी भरा हुआ है सड़कों पर ज्यादा पानी होने से वाहन भी पानी में बंद हो गए जिसके चलते लोग सड़को के बीच फंसकर परेशानी का सामना कर रहे हैं।