शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
राजनीति

"बेटी हूँ लड़ सकती हूँ" एक बेटी के सवाल ने इस मुहिम को चलाने वाली कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा के मुँह पर लगा दिया ताला?

भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने प्रियंका - राहुल को आइना दिखाया

News Flash INDIA- (अमित त्यागी)- उन्नाव भाजपा के चर्चित सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह ने कांग्रेस और प्रियंका - राहुल पर बड़ा सवाल उठाया है।

ऐश्वर्या सिंह ने कांग्रेस की बेटियों के लिए चलायी जा रही मुहीम और कांग्रेस के नारे " बेटी हूँ लड़ सकती हूँ " की आड़ में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी राजनीति के लिए समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नही करेगा। 
दरअसल ऐश्वर्या यह बताना चाह रहीं थी कि मात्र आरोप लगाने से किसी के बारे में राय नहीं बना लेनी चाहिए।
ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि आरोप तो प्रियंका के भाई पर भी लगाए गए थे । उनके कटाक्ष में स्पष्ट था कि वहाँ कांग्रेस ने एक बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए आवाज क्यों नहीं उठायी। वहाँ  "बेटी हूँ लड़ सकती हूँ" का नारा क्यों नहीं बुलंद किया। इशारों इशारों में कांग्रेस के दोहरे चरित्र और ढकोसले की पोल खोलते हुए  ऐश्वर्या सिंह ने रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह को काग्रेस से  टिकट देने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाया।  धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर वापस आयी कांग्रेस की प्रत्याशी को 420 बताते हुए ऐश्वर्या ने कांग्रेस के प्रत्याशी चयन पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पूरे परिवार पर बहुत सारे मुकदमे दर्ज है।

ऐश्वर्या ने कहा की उन्नाव की जनता ऐसी राजनीति को कभी भी स्वीकार नही करेगी। 10 मार्च को जनता का जवाब कांग्रेस को मिल जाएगा।

देखिए ऐश्वर्या सिंगर का पूरा बयान...