शनिवार, 14 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
क़ानून

14 मई को प्रस्तावित लोक अदालत को लेकर हापुड़ न्यायिक अधिकारियों  ने शुरू की तैयारिया

ब्यूरो रिपोर्ट - (News Flash INDIA) : 
आम जनमानस को सुलभता से शीघ्र न्याय प्रदान करने की मंशा के तहत हापुड़ न्यायालय द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14.05.2022 को  होनी प्रस्तावित हैं।  जिसको सफल बनाने के लिये  माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी के द्वारा बुधवार को समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०) प्रथम, हापु़ड़ लवली जयसवाल के द्वारा किया गया।  बैठक में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विधुत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन अधिनियम एवं बैंकों की रिकवरी से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत करने एवं उनमें प्रोसेस जारी कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। 

माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा सभी मजिस्ट्रेट न्यायाधीशों से 138NI एक्ट एवं अंतिम आख्या से संबंधित मामलों में शत-प्रतिशत नोटिस जारी करने एवं उसमें निस्तारण में विशेष रुचि लेने के निर्देश दिये गये। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के आदेशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि 14 मई दिन शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा जिसमें वादकारी एवं अधिवक्तागण कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकेंगें। जनपद हापुड़ में प्रस्तावित लोक अदालत को लेकर अब तक करीब 20000 वादों को चिन्हित किया जा चुका है